#रामलला को अनूठा उपहार, अनोखी #रामायण के हो रहे दर्शन

06 May 24 6

0 0 0
Loading...
Description
सोने के अक्षरों में लिखी रामायण अयोध्या पहुंच गई है। ये स्वर्ण अक्षरों में लिखी रामयण रामलला के गर्भगृह में रखी गई है। मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व IAS अधिकारी सुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायणन और उनकी पत्नी सरस्वती ने काफी दिनों से श्रीरामलला को स्वर्णाक्षरों वाली रामायण को अर्पित करने का मन बनाया था। इनके संकल्प ने जल्दी ही इसे साकार रूप भी दिया। इन्होंने 25 ताम्रपत्रों पर सोने के अक्षरों से रामायण लिखवा डाली।
ताम्रपत्र पर उकेरे सोने के अक्षरों वाली इस रामायण को श्रीरामलला के पास ही रखा गया है। श्रीरामलला को मिलने वाले इस अनुपम उपहार को दर्शानार्थियों ने नवरात्र के पहले दिन से ही दर्शन करना भी शुरू कर दिया है।
अयोध्या में राम मंदिर में रामनवमी के मौके पर 20 घंटे तक दर्शन की सुविधा दी जडा रही है। ये व्यवस्था 15 से 17 अप्रैल तक रहेगी। इसी के साथ अयोध्या में 100 स्थानों पर LED स्क्रीन पर रामनवमी का लाइव प्रसारण किया जाएगा। रामलला के सुबह, दोपहर और रात में राग भोग और श्रृंगार में लगभग 4 घंटे लगते हैं। इसके अलावा 20 घंटे दर्शन की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं को अपना मोबाइल फोन, जूता-चप्पल, और अन्य सामान किसी  सुरक्षित स्थान पर रखकर मंदिर आने का आग्रह किया गया है।