लापरवाही से गई महिला की जान, डॉक्टर नदारत कम्पांडर ने किया ऑपरेशन

07 May 24 6

0 0 0
Loading...
Description
बिहार के समस्तीपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। यहां एक महिला का नसबंदी का ऑपरेशन होना था। इसीलिए महिला को 20 अप्रैल की सुबह 9 बजे यहां के मुसरीघरारी में पटोरी सड़क के किनारे अनिशा हेल्थ केयर सेंटर पर बजे लाया गया।
 
घटना के संबंध में मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि बबीता को परिवार नियोजन का आपरेशन कराने के लिए लाया गया। इस दौरान कंपाउंडर ने बताया कि अस्पताल में डाक्टर उपलब्धर नहीं हैं। कुछ देर बाद कंपाउंडर ने स्वयं ही महिला को सलाइन वॉटर देकर आपरेशन कर दिया। आपरेशन करने के तुरंत बाद महिला की मौत हो गई। लेकिन, कंपाउंडर ने इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी।
 
इसके बाद आनन-फानन में महिला को क्लीनिक से 10 किलोमीटर दूर एम्बुलेंस के जरिए समस्तीपुर मोहनपुर स्थित मानव अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान परिजनों को शक हुआ, तो उन्होंने महिला के शरीर को छू कर देखा, तो वो ठंडा था। मानव अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
 
मृतक महिला की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी 28 वर्षीय बबीता देवी के रूप में की गई है। अनिशा हेल्थ केयर सेंटर में ही शनिवार की दोपहर महिला की आपरेशन के दौरान मौत हो गई।
 
इसके बाद घटना की सूचना मुसरीघरारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन की, तो पता चला कि महिला की मौत पहले ही हो चुकी थी। महिला की मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। इस घटना के बाद ऑपरेशन करने वाले कम्पाउंटर समेत पूरा हॉस्पिटल स्टॉफ फरार है। वहीं अस्पताल से बैनर-पोस्टर भी हटा दिए गए।