वोटिंग को लेकर #EVM पर भड़के #दिग्गी राजा !

19 May 24 6

0 0 0
Loading...
Description
मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह ने वोटिंग को लेकर कई आरोप लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उन्हें राजगढ़ के एक मतदान केंद्र से कुछ खबरें मिली हैं। दिग्विजय ने कहा कि एक पोलिंग बूथ पर सिर्फ 11 वोट पड़े हैं, लेकिन मशीन बता रही है कि 50 वोट पड़े हैं। आखिर इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई? इसके साथ ही दिग्विजय ने आरोप लगाया है कि वोटिंग में धोखाधड़ी की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा फैसला भी लिया।

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता पंकज यादव को थाने में रखा जाता है, लेकिन बीजेपी के आपराधिक किस्म के लोगों को छोड़ दिया जाता है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे से दूर रखा गया है, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं को भगवान राम के पोस्टर और बैनर के साथ मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में जाने की अनुमति दी जा रही है। तीसरे मतदान केंद्र पर वोट डाले गए हैं 11 और मशीन में 50 दिखाई दे रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा कि, यह उनका आखिरी चुनाव है, क्योंकि वह अब 77 साल के हो गये हैं और उनका मानना है कि अब नये लड़कों को मौका मिलना चाहिए। यानी अब वह दोबारा चुनाव के मैदान में नहीं होंगे।

दिग्विजय सिंह 100 फीसदी जीत का दावा कर रहे हैं। इस चुनाव को अपना आखिरी चुनाव बताकर दिग्विजय सिंह इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं। उन्होंने पूरे इलाके में पदयात्रा निकालकर जनता से जुड़ने की कोशिश की है। वहीं, रोडमल नागर के समर्थन में केंद्र से लेकर राज्य तक बीजेपी नेतृत्व ने पूरी कोशिश की है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या बीजेपी के दिग्गजों की रैलियों पर दिग्विजय सिंह की पदयात्रा भारी पड़ेगी।