वाह..परिणाम दूर..लेकिन नेता जी ने खुद को किया #सांसद घोषित !

19 May 24 6

0 0 0
Loading...
Description
एक तस्वीर देखिए..
अब नजर जरा तस्वीर में कैद.. केक पर भी फेंक मारिए..
यकीनन..देखने में केक कमाल दिख रहा है लेकिन यह क्या?
अरे इस पर लिखा क्या है?
सांसद जी..
मतलब..
वर्तमान में सांसद..नही
तो?
तो कुछ नही..खुद के जीतने पर पर इस कदर भरोसा कि उफ्फ..
चुनाव परिणाम यानी कि भाई साहब..आने वाली 4 जून तक का इंतजार न कर सके..
कहानी पटकते हैं..
मसला.. मप्र की मंडला लोकसभा सीट से उछलकर चर्चाओं में हैं..
दरअसल बीती 2 मई को कांग्रेस उम्मीदवार और विधायक ओमकार सिंह मरकाम का जन्मदिन था..
अब भाई मौका था..तो जोश भी एकदम हाई..
इतना हाई कि समर्थकों ने नेता जी की जीत को तय मानते हुए खुद ही सांसद घोषित कर दिया.
हद तो यह रही कि मरकाम साहब ने भी स्वीकार करते हुए बाकायदा सांसद लिखा हुआ केक काटा ..
मतलब चुजाव आयोग भी सोच रहा होगा कि उफ्फ..हमसे भी तेज ..
    हालांकि मंडला लोकसभा सीट पर टक्कर कांटे की है..। मरकाम के सामने भाजपा के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मैदान में हैं. इस सीट पर प्रथम चरण यानी कि 9 अप्रैल को मतदान हो गया है..
 एक तरफा पलड़ा किसी भी पार्टी की तरफ नही झुका है लेकिन कहते हैं..एक होता है.. विश्वास और दूसरा होता है..अतिविश्वस..
वो अतिविशवास..जो इंसान को मजाक बनने का दंश भी दे जात है..
खैर..अब नेता जी भी क्या फिट बैठता है यह तो जून की 4 तारीख तय करेगी..
लेकिन फिलहाल तो सपने देखना का हक बनता ही है..